प्रतिध्वनि साहित्य समूह प्रतियोगिता #13: डायरी लेखन
प्रतिध्वनि साप्ताहिक प्रतियोगिता *प्रतिध्वनि साहित्य समूह प्रतियोगिता #13* *दिनांक- 19/9/2020 से 20/9/2020* *दिन- शनिवार से रविवार* *विधा- डायरी लेखन* स्थान - प्रयागराज/इलाहाबाद दिनांक/तिथि - १३ अक्टूबर, २०२० दिन/दिवस - शनिवार कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। रोज़ की तरह आज भी ये जीत सुबह की अरुण लालिमा के पूर्व बिस्तर से उठकर दैनिक दिनचर्या से निवृत्त होकर योग और ध्यान किया तदोपरांत झाडू और पोंछा के बाद स्नान करके भगवान की पूजा अर्चना की। सुबह के अल्पाहार की व्यवस्था के बाद जल्द ही भैया के लिए दोपहर के भोजन को तैयार करके टिफ़िन तैयार किया और भैया के साथ अल्पाहार में अदरक तुलसी वाली चाय के साथ पोहा लिया।भैया के कार्यालय जाने के बाद पढ़ाई करने के थोड़ी देर बाद मैंने कविता सृजन की और वेबसाइट पर काम किया। थोड़ी देर आराम के बाद 3 बजे झाडू और बाहर दरवाजे के आसपास सफाई की और ख़ुद के लिए चाय बनाई और नमकीन के साथ उसे ली। तभी भैया कार्यालय से आकर तुरंत तैयार होकर संगीत की अपनी दैनिक कक्षा के लिए जानसेनगंज तुहिना मैम के यहां चले गये। टेलीविजन देखने के साथ ही वेबसाइट के कंटेंट को सोशल...