प्रतिध्वनि साहित्य समूह प्रतियोगिता "जून" प्रथम सप्ताह
प्रतिध्वनि साहित्य समूह प्रतियोगिता प्रथम सप्ताह दिवस: शुक्रवार विधा: लघुकथा विषय: मुलाक़ात एक अजनबी से _________________________________________________________________________________ 1 आत्मीय प्रेम की मिसाल आत्मीय प्रेम की मिसाल- दादी सास-पार्वती देवी जैसलमेरिया यह किसी विद्वान का उद्धृत नहीं है मेरा अनुभव है 'प्रेम पसंद नहीं है मेरे साथ घटित घटना जानिए-लेखन और कविता की शुरुआत से ही मेरे चाव के विषय थे लेकिन आम भारतीय नारी होने से अपनी रूचि को नियमित नहीं कर पाती थी! परिवार की जिम्मेदारियों में काफी समय निकल जाता था! शादी के बाद से मेरी दादी-सासुजी से मेरा एक आदर्श रिश्ता मात्र था जिम्मेदारियों से समय निकाल जब मैंने अपना लेखन नियमित किया तो परिवार में सिर्फ उनका संबल और विश्वास मिला, पढ़े लिखे नहीं होने पर भी मेरे लेखन को बहुत रूचि से सुनती और बस सिर्फ सुनती ! ना जाने उनको सुनाते सुनाते ही मुझे मेरे लेखन को गुणित करने का सुझाव सूझ जाते ! सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता उनके साथ ! जैसे वो...